Begin typing your search above and press enter to search.
CG Accident : ट्रक ने स्कूली छात्रा को रौंदा, मौके पर हुई मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम...
इस घटना ने इलाके में शोक की लहर फैला दी है।

CG Accident : बलौदाबाजार-भाटापारा। जिले के पलारी विकासखंड के ग्राम भवानीपुर में आज शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 12वीं कक्षा की एक छात्रा की मौत हो गई। बताया जाता है कि छात्रा परीक्षा का प्रवेश पत्र लेकर स्कूल से घर लौट रही थी, तभी तेज रफ्तार सीमेंट से भरे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। घटना गिधपुरी थाना क्षेत्र में हुई।
CG Accident : हादसे के बाद नाराज ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग करते हुए चक्काजाम कर दिया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश देकर चक्काजाम खत्म कराने का प्रयास किया। ट्रक चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना ने इलाके में शोक की लहर फैला दी है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


