Begin typing your search above and press enter to search.
CG Accident : सड़क पार कर रही मासूम बच्ची को ट्रक ने रौंदा, चालक-खलासी फरार...
इस घटना ने स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

CG Accident : महासमुंद। जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 353 स्थित फूलवारी चौक में आज शाम एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रही मासूम बच्ची का रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले को जांच में लिया है।
CG Accident : बता दें कि मृतक बच्ची कुमारी दीक्षा गुप्ता, अपने घर से सामान लेने निकली थी और सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान रायपुर से सीमेंट लेकर ओडिशा जा रही आयरन ट्रेडर्स की ट्रक क्रमांक सीजी 04 एमसी 7433 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बच्ची को कुचल दिया। दुर्घटना के तुरंत बाद ट्रक चालक और सह चालक दोनों मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आरोपी चालक की तलाश कर रही है। इस घटना ने स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


