Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
CG Accident : ट्रेलर ने कार को मारी टक्कर, हादसे में भाजपा नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव घायल
CG Accident : बिलासपुर। भाजपा नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव एक सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। यह हादसा तब हुआ जब एक ट्रेलर ने उनके वाहन को पीछे से टक्कर मार दी।

CG Accident : बिलासपुर। भाजपा नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव एक सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। यह हादसा तब हुआ जब एक ट्रेलर ने उनके वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। यह घटना सरगांव के पास हुई, जब प्रबल प्रताप सिंह जूदेव बेलगहना जा रहे थे। ट्रेलर की टक्कर इतनी जोरदार थी कि जूदेव के वाहन को गंभीर नुकसान हुआ और उन्हें चोटें आईं।
CG Accident : हादसे की सूचना मिलते ही उन्हें तुरंत इलाज के लिए रायपुर ले जाया गया। उनकी हालत की जानकारी मिलते ही भाजपा के अन्य नेता और समर्थक भी अस्पताल पहुंच रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ट्रेलर ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जूदेव की सेहत पर नजर रखी जा रही है और चिकित्सकों का कहना है कि उनकी स्थिति स्थिर है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


