Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Accident : यात्री बस पलटने से दर्दनाक हादसा, मासूम बच्ची की मौत, दर्जनों घायल

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में चीख-पुकार सुनाई देने लगी।

CG Accident : यात्री बस पलटने से दर्दनाक हादसा, मासूम बच्ची की मौत, दर्जनों घायल
X

CG Accident : धमतरी। धमतरी से नगरी की ओर जा रही डीआरडी कम्पनी की यात्री बस आज दोपहर एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। इस भीषण हादसे में एक मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दर्जनों यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में चीख-पुकार सुनाई देने लगी।

बता दें कि बस में लगभग 20 यात्री सवार थे। हादसा उस समय हुआ जब बस दोपहर करीब 12.30 बजे केरेगांव क्षेत्र के खड़ादाह गांव के पास पहुंची। अचानक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। इस हादसे में मासूम बच्ची रागिनी निषाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।


घायलों को तत्काल धमतरी जिला अस्पताल और शहर के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतिका बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और प्रारंभिक तौर पर बस के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण माना जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire