Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Accident : ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर नदी में पलटी, चालक की मौत...

फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

CG Accident : ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर नदी में पलटी, चालक की मौत...
X

CG Accident : बिलासपुर। जिले के कोटा के बेलगहना थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सरगोंड़ नदी में पलट गई, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि मृतक चालक की पहचान मोनू धुर्वे के रूप में हुई है। वह ग्राम पंचायत मोहली के पूर्व सरपंच रामलाल धु्रर्वे का पुत्र था।

CG Accident : बताया जाता है कि वह ट्रैक्टर-ट्रॉली में ग्राम पंचायत खोंगसारा के धान खरीदी केंद्र से धान खाली कर वापस खोंगसारा लौट रहा था। जब ट्रैक्टर-ट्रॉली सरगोंड़ नदी के पुल को पार कर रही थी, तभी यह अनियंत्रित होकर नदी में पलट गई। हादसे में मोनू धुर्वे की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि सरगोंड़ नदी के पुल के दोनों किनारों पर कोई सुरक्षा बैरियर नहीं है।

CG Accident : यह सुरक्षा व्यवस्था का अभाव इस हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire