Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Accident : दशहरा नाटक देखकर लौट रहे ग्रामीणों का ट्रैक्टर पलटा, 3 की मौत, 8 घायल...

थाना प्रभारी विनीत पाण्डेय ने बताया कि ट्रेक्टर में सवार सभी लोग तमता पंडरीपानी ग्राम के दर्रापारा एव ऊपर पारा इलाके के रहने वाले है

CG Accident : दशहरा नाटक देखकर लौट रहे ग्रामीणों का ट्रैक्टर पलटा, 3 की मौत, 8 घायल...
X
CG Accident : जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में तड़के हुए सड़क हादसे में 3 लोगो की मौत हो गई। बताया जा रहा है सभी लोग दशहरा पर्व पर आयोजित नाटक देखकर घर लौट रहे थे, इसी दौरान ग्रामीणों से भरा ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे घटना स्थल पर ही 3 लोगो की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र की है।


CG Accident : बता दें कि दहशरा पर्व के मौके पर ग्राम सुरेशपुर हर्रामार में नाटक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें पंडरीपानी से क़रीब 30 ग्रामीण ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर नाटक देखने गए थे। नाटक देखने के बाद आज रविवार की तड़के भोर 3 से 4 बजे के आसपास सभी वापस लौट रहे थे। इसी बीच ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मिर्जापुर गांव के समीप सड़क के किनारे पलट गई। जिससे ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबने से 2 महिला समेत 3 लोगों की मौत हो गई, वही आठ लोग घायल है। आनन- फानन में एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को सिविल अस्पताल पत्थलगांव में भर्ती कराया गया हैं। जहाँ उनका इलाज चल रहा है,


CG Accident : थाना प्रभारी विनीत पाण्डेय ने बताया कि ट्रेक्टर में सवार सभी लोग तमता पंडरीपानी ग्राम के दर्रापारा एव ऊपर पारा इलाके के रहने वाले है, ये सभी सुरेशपुर नाटक कार्यक्रम देखने गए थे। सुबह 4 बजे लौटने के दौरान अनियंत्रित होकर ट्रेक्टर पलट गया। जिससे दबने से 3 लोगो की मौत हुई है, जिसमे रनिका बाई 16 वर्ष, हिरासो बाई एवं एक अन्य बुजुर्ग महिला शामिल है। वही 8 लोग घायल है जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद से चालक फरार हो गया है, पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire