Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Accident : सड़क हादसे में तीन युवक की मौत, सड़क पर लाश रखकर किया चक्काजाम...

मृतकों के परिजनों और सैंकड़ों ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे 53 को जाम कर दिया।

CG Accident : सड़क हादसे में तीन युवक की मौत, सड़क पर लाश रखकर किया चक्काजाम...
X

CG Accident : महासमुंद। महासमुंद जिले के छुईपाली टोल प्लाजा के पास बीती रात हुए हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर मुआवजे की मांग को लेकर चक्काजाम किया। इस दुर्घटना में तीन बाइक सवारों की मौत हो गई थी, जिसके बाद मृतकों के परिजनों और सैंकड़ों ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे 53 को जाम कर दिया।

CG Accident : घटना बीती रात बसना थाना क्षेत्र के ग्राम छुईपाली में घटी। बाइक पर सवार तीन व्यक्तिकृदुखनासन बारीक, प्रशांत बारीक और मुकेश साहूकृबसना से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रॉन्ग साइड से आ रही पिकअप ने बाइक को जोरदार ठोकर मार दी, जिससे बाइक सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में बाइक सड़क के नीचे झाड़ियों में छिटक कर चली गई। घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया, लेकिन इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई। तीनों की मौत के बाद परिजन और स्थानीय ग्रामीणों में गहरा आक्रोश था।

CG Accident : गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने शव को एंबुलेंस से लेकर छुईपाली टोल प्लाजा पहुंचकर मुआवजे की मांग करते हुए नेशनल हाईवे 53 पर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों ने मृतकों के परिजनों को 20 से 25 लाख रुपये मुआवजे की मांग की। चक्काजाम के कारण नेशनल हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की। हालांकि, ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए थे।

CG Accident : टोल प्लाजा अधिकारियों ने मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये की राहत राशि देने की पेशकश की, लेकिन ग्रामीणों ने इसे अस्वीकार कर दिया और अफसरों को वहां से खदेड़ दिया। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन को बीएसपीसीएल ने किराए पर हायर किया था और उस समय वाहन में नेशनल हाईवे की मरम्मत के दौरान लगाए जाने वाले स्टॉपर्स लोड थे। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और प्रशासन ग्रामीणों से समझौते की कोशिश कर रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस बल और तहसीलदार मौके पर हैं, और ग्रामीणों को समझाने की पूरी कोशिश की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire