Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Accident : भारी वाहन की टक्कर से तीन युवकों की मौत, पुलिस जांच में जुटी...

पुलिस ने स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे सड़कों पर सतर्क रहें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

CG Accident : भारी वाहन की टक्कर से तीन युवकों की मौत, पुलिस जांच में जुटी...
X

CG Accident : बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के सुहेला मार्ग पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की जान चली गई। यह दर्दनाक हादसा ग्राम सेम्हराडीह के पास हुआ, जो अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र कुकुरडीह जाने वाले मार्ग पर स्थित है। जानकारी के अनुसार, अज्ञात भारी वाहन ने तीन युवकों को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। घटना के बाद सुहेला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

CG Accident : गौरतलब है कि यह हादसा जिले में एक ही दिन में दूसरी बड़ी सड़क दुर्घटना है। इससे पहले एक अन्य हादसे में चार लोगों की जान चली गई। इस प्रकार एक ही दिन में चार मौतों ने जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे सड़कों पर सतर्क रहें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire