Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Accident : ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिक बच्चों की मौत, एक घायल...

पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

CG Accident : ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिक बच्चों की मौत, एक घायल...
X

CG Accident : धमतरी। जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिक बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। यह घटना ग्राम चर्रा के पास घटी, जब चार नाबालिग दोस्त ट्रैक्टर से घूमने के लिए चर्रा आ रहे थे। ट्रैक्टर अचानक बेकाबू हो गया और सड़क किनारे पलट गया।

CG Accident : घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओपी, धमतरी यातायात प्रभारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। तीनों नाबालिकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतकों की पहचान प्रीतम चंद्राकर, मंयक ध्रुव, और हुणेन्द्र साहू के रूप में की गई है, जो क्रमशः ग्राम मोंगरा और ग्राम चर्रा के निवासी थे। वहीं, घायल अर्जुन यादव को मामूली चोट आई है और वह बानगर का रहने वाला है।

CG Accident : मृतक बच्चों के एक दोस्त ने बताया कि वे चारों दोस्त चर्रा घूमने आए थे और वापस जाते समय यह हादसा हुआ। पुलिस अब मामले की विस्तृत जांच कर रही है। यह घटना न केवल क्षेत्र के लिए, बल्कि उनके परिवार के लिए भी एक बड़ा सदमा है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire