Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Accident : ट्रेलर से कुचलकर तीन युवतियों की मौत, बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की गई जान...

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

CG Accident : ट्रेलर से कुचलकर तीन युवतियों की मौत, बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की गई जान...
X
CG Accident : सक्ती। जिले में आज दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक हिट एंड रन की घटना भी शामिल है। बता दें कि पहली घटना बाराद्वार थाना क्षेत्र के मुक्ताराजा इलाके में हुई, जहां एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने तीन युवतियों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में बिंदिया बरेठ 21 वर्ष, अकांक्षा बरेठ 22 वर्ष और सीमा भैना 22 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। बिंदिया और अकांक्षा आरक्षक बनने की तैयारी कर रही थीं। हादसे के बाद ट्रेलर का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।


CG Accident : दूसरी घटना जैजैपुर थाना क्षेत्र के दतौद चौक में हुई, जहां एक तेज रफ्तार बाइक ने एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी। बताया जाता है कि मृतक सुराजी चंद्रा ठूठी गांव के निवासी, भागवत कथा सुनकर घर लौट रहे थे। इस हादसे में भी मौके पर ही बुजुर्ग की जान चली गई। जैजैपुर पुलिस ने इस घटना की भी जांच शुरू कर दी है। इन दोनों घटनाओं से जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है, और लोग प्रशासन से कड़े कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire