Begin typing your search above and press enter to search.
CG Accident : तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर 15 फीट नीचे खेत में गिरी, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल...
गांव वालों ने कार को तिरछा करके महिला को निकाला और एंबुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल भेजा।

CG Accident : गरियाबंद। गरियाबंद में एक तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने भयानक हादसा कर दिया, जब वह पुल के एप्रोच रोड से 15 फीट नीचे खेत में जा गिरी। इस घटना के समय खेत में बैठकर खाना खा रही महिलाओं पर कार गिरने से वहां चीख-पुकार मच गई।
CG Accident : इस हादसे में खेत में बैठकर खाना खा रही दो महिलाएं कार के नीचे दब गईं, जिन्हें ग्रामीणों ने कार उठाकर बाहर निकाला। बुरी तरह घायल दोनों को तुरंत गरियाबंद जिला चिकित्सालय से रायपुर रेफर किया गया। वहीं, कार में बैठी दो लड़कियां भी घायल हुईं, जिनका उपचार अभी गरियाबंद जिला चिकित्सालय में चल रहा है।
CG Accident : पुलिस ने बताया कि फुलकर्रा का निवासी युवक अपनी दो सालियों को दशहरा दिखाने के लिए अपने गांव ले जा रहा था। युवक की कार की स्पीड इतनी अधिक थी कि एप्रोच रोड पर कार बुरी तरह अनियंत्रित होकर खेत में जा गिरी, जहां महिलाएं पहले से खाना खा रही थीं।
CG Accident : ग्रामीणों की भीड़ घटना के तुरंत बाद इकट्ठा हो गई। गांव वालों ने कार को तिरछा करके महिला को निकाला और एंबुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल भेजा। हादसे के बाद कार में बैठी युवतियां भी बदहवास हो गईं और कुछ भी नहीं बोल पा रही हैं। इस घटना के बाद से स्थानीय पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


