Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Accident : शादी की खुशियों पर हादसे का साया, बाराती कार पेड़ से टकराई, 2 शिक्षकों की मौत, 2 गंभीर...

इस भीषण हादसे में सेंट जेवियर स्कूल के दो शिक्षकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

CG Accident : शादी की खुशियों पर हादसे का साया, बाराती कार पेड़ से टकराई, 2 शिक्षकों की मौत, 2 गंभीर...
X

CG Accident : कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शादी के जश्न के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। देर रात बारात से लौट रही तेज रफ्तार कार दीपका-कुचेना मार्ग पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। इस भीषण हादसे में सेंट जेवियर स्कूल के दो शिक्षकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

CG Accident : बता दें कि हादसा दीपका थाना क्षेत्र में रात करीब 12 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, सेंट जेवियर स्कूल के चार स्टाफ सदस्य 31 वर्षीय हिमांशु सिंह (खरमोरा निवासी), 30 वर्षीय सुभम दीप (एमपी नगर निवासी), चंद्रभान और सत्यदेव एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। बारात से लौटते वक्त उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। आगे की सीट पर बैठे हिमांशु और सुभम की मौके पर ही जान चली गई, जबकि पीछे बैठे चंद्रभान और सत्यदेव बुरी तरह घायल हो गए।

CG Accident : घायलों को तुरंत कोरबा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही दीपका पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों शिक्षकों के शव परिजनों को सौंप दिए गए। स्कूल स्टाफ और मृतकों के परिवार वाले भी घटनास्थल पर पहुंचे, जहां मातम का माहौल छा गया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire