Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Accident : यात्रियों को लेकर जा रही बस अनियंत्रित होकर पलटी, 3 घायल...

बाकी यात्री सुरक्षित रहे और उन्हें दूसरी बस से आगे की यात्रा के लिए भेज दिया गया।

CG Accident : यात्रियों को लेकर जा रही बस अनियंत्रित होकर पलटी, 3 घायल...
X

CG Accident : बालोद। जिलेके बालोदगहन के पास आज दोपहर रायपुर से जगदलपुर जा रही महिंद्रा ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में तीन यात्री घायल हो गए, जबकि अन्य यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। बस पलटते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। बता दें कि महिंद्रा ट्रेवल्स की बस क्रमांक सीजी 07 ई 1484 रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रही थी। इस दौरान बालोदगहन के पास ढाबे के आगे बाइक को बचाने की कोशिश करते हुए सड़क से फिसलकर पेड़ से टकरा गई और पलट गई।

CG Accident : इस हादसे में तीन यात्री घायल हो गए, जबकि अन्य यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुरूर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए धमतरी भेजा गया है। थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि दुर्घटना में तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें रक्तदान एंबुलेंस के माध्यम से धमतरी अस्पताल भेजा गया। बाकी यात्री सुरक्षित रहे और उन्हें दूसरी बस से आगे की यात्रा के लिए भेज दिया गया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire