Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Accident : आवारा कुत्ते से टकराकर स्कूटी सवार किशोर की मौत, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

जब रौनक अपने दोस्त के साथ मंदिर का ताला बंद करने जा रहे थे।

CG Accident : आवारा कुत्ते से टकराकर स्कूटी सवार किशोर की मौत, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
X

CG Accident : दुर्ग। सुपेला क्षेत्र में बीती रात एक दिल दहलाने वाले सड़क हादसे ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। 17 वर्षीय रौनक दुबे की स्कूटी अनियंत्रित होकर नाले में गिरने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका दोस्त मामूली रूप से घायल हो गया। यह हादसा सुपेला थाना क्षेत्र के पांच रस्ता के पास लकड़ी टाल के समीप हुआ, जब रौनक अपने दोस्त के साथ मंदिर का ताला बंद करने जा रहे थे।

हादसे का कारण एक आवारा कुत्ता बताया जा रहा है, जिसे बचाने की कोशिश में स्कूटी फिसल गई। पूरी घटना पास की दुकान के सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रौनक दुबे अपने दोस्त के साथ स्कूटी पर सवार होकर रात करीब 9.30 बजे मंदिर की ओर जा रहे थे। रास्ते में पांच रस्ता के पास एक आवारा कुत्ता अचानक सड़क पर आ गया।

कुत्ते को बचाने की कोशिश में रौनक ने स्कूटी को तेजी से मोड़ा, लेकिन तेज गति के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया। स्कूटी पहले कुत्ते से टकराई और फिर फिसलकर सड़क किनारे नाले से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रौनक का सिर नाले की दीवार से टकराया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनके दोस्त को मामूली चोटें आईं, और उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire