Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Accident : 6 वर्षीय पूनम की संदिग्ध मौत, टक्कर के बाद शव लेकर घंटों घूमता रहा आरोपी...

पुलिस की सघन नाकाबंदी और पीछा करने के बाद आखिरकार आरोपी को पकड़ लिया गया।

CG Accident : 6 वर्षीय पूनम की संदिग्ध मौत, टक्कर के बाद शव लेकर घंटों घूमता रहा आरोपी...
X

CG Accident : कोरबा। जिले के हरदीबाजार क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाली घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। 6 वर्षीय पूनम पटेल की एक कार की टक्कर से संदिग्ध मौत हो गई, और आरोपी बच्ची के शव को कार में लेकर घंटों तक इधर-उधर घूमते रहे। पुलिस की सघन नाकाबंदी और पीछा करने के बाद आखिरकार आरोपी को पकड़ लिया गया।

बता दें कि बलौदा थाना क्षेत्र के बछौद मार्ग पर गुरुवार शाम एक तेज रफ्तार कार ने 6 वर्षीय पूनम पटेल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बावजूद, आरोपी चालक ने मानवीय संवेदना को ताक पर रखते हुए बच्ची के शव को कार में रख लिया और इलाज के बहाने क्षेत्र में घूमता रहा। बताया जा रहा है कि शव से दुर्गंध न फैले, इसके लिए आरोपियों ने कार का एयर कंडीशनर पूरी रात चलाकर रखा।

हादसे के बाद जब परिजनों को पूनम का पता नहीं चला, तो उन्होंने नजदीकी अस्पतालों में खोजबीन शुरू की। कोई सुराग न मिलने पर परिजनों ने पुलिस को गुमशुदगी और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना दी। हरदीबाजार पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए जिले भर में नाकाबंदी शुरू की। शुक्रवार सुबह भिलाई बाजार के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध सफेद रंग की कार को रोकने की कोशिश की। चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने पीछा कर कार को रोक लिया। तलाशी के दौरान कार से पूनम का शव बरामद हुआ, जिसके बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया कि बच्ची की मौत टक्कर के तुरंत बाद ही हो गई थी। डर के मारे आरोपी शव को छिपाने की कोशिश में इधर-उधर घूम रहे थे। पुलिस ने चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304। (लापरवाही से मृत्यु कारित करना), 279 (लापरवाह ड्राइविंग) और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही, यह जांच की जा रही है कि क्या अन्य लोग भी इस घटना में शामिल थे। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है, और वे आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire