Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Accident : तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार छात्र की मौत, हादसे का वीडियो वायरल

घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हादसे की भयावहता उजागर हुई है।

CG Accident : तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार छात्र की मौत, हादसे का वीडियो वायरल
X

CG Accident : बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हादसे की भयावहता उजागर हुई है।

मृतक की पहचान रूद्र प्रताप शर्मा 17 वर्ष, निवासी मंगला अभिषेक विहार के रूप में हुई है। वह एक्टिवा से गुजर रहा था, तभी पद्मश्री श्यामलाल चतुर्वेदी स्मार्ट रोड पर तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि छात्र कई फीट हवा में उछलकर सड़क किनारे जा गिरा। इसके बाद अनियंत्रित कार आगे बढ़कर एक स्कूल बस से जा टकराई, जिससे वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

गंभीर रूप से घायल छात्र को पहले सिम्स अस्पताल और फिर अपोलो अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सामने आए सीसीटीवी फुटेज में कथित तौर पर काले रंग की कार गलत दिशा से आती हुई दिखाई देती है, जो सीधे एक्टिवा सवार छात्र को टक्कर मार देती है।

हालांकि, दुर्घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी। पुलिस ने हादसे में शामिल कार को जब्त कर लिया है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि दुर्घटना के समय कार कथित रूप से एक नाबालिग चला रहा था। मामले में प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire