Begin typing your search above and press enter to search.
CG Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 3 की मौत, चालक गिरफ्तार...
वहीं ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

CG Accident : जगदलपुर। रायपुर-ओडिशा रोड पर आज मंगलवार शाम को कोतवाली थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दिया। इस हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद मृतकों के शव सड़क पर क्षत-विक्षत हालत में सड़क पर बिखर गए। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।
CG Accident : बता दें कि हादसे के दौरान बाइक पर एक युवक, महिला और एक मासूम सवार था। रायपुर-ओडिशा रोड से शहर की तरफ मुड़ने के लिए आमागुड़ा चौक के पास युवक ने बाइक को रोका। इस दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, यह टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला और युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायल बच्चे की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


