Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की गई जान...

CG Accident : रायगढ़। जिले के ग्राम गेरवानी स्थित अमरजीत ढाबा के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी।

CG Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की गई जान...
X
CG Accident : रायगढ़। जिले के ग्राम गेरवानी स्थित अमरजीत ढाबा के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके में पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

CG Accident : बता दें कि ग्राम सालिहापारा निवासी सुशील कुमार केरकेट्टा अपने पड़ोसी अंकित केरकेट्टा के साथ बाइक से रायगढ़ अनुकंपा नियुक्ति के सिलसिले में आ रहा था। गाड़ी सुशील चला रहा था। इस दौरान ग्राम गेरवानी अमरजीत ढाबा के पास सामने से आ रही ट्रेलर से जा टकराया। घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पूंजीपथरा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक जांच में ही दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घटना की जानकारी मृतकों के परिवार वालों को दी गई।

CG Accident : परिजनों का कहना है कि ट्रेलर वाहन चालक तेज व लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए उन्हें सामने से ठोकर मार दिया। अंकित के पिता की मृत्यु के बाद उसकी मां को अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। कुछ माह पूर्व अंकित की मां का भी देहांत हो गया। इसके बाद अंकित अपनी मां के जगह नौकरी करने के लिए अनुकंपा नियुक्ति की बात करने रायगढ़ आ रहा था। अंकित के ऊपर ही अपने घर की पूरी जिम्मेदारी थी। उसकी मौत के बाद उसके छोटे-छोटे भाई बहनों का इस दुनिया में कोई नहीं रह गया।

Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire