Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Accident : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, चाचा-भतीजी की मौके पर मौत, इलाज के दौरान बेटी ने तोड़ा दम...

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी चालक की पतासाजी कर रही है।

CG Accident : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, चाचा-भतीजी की मौके पर मौत, इलाज के दौरान बेटी ने तोड़ा दम...
X

CG Accident : कांकेर। जिले में संबलपुर-दमकसा स्टेट हाईवे पर मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे चाचा-भतीजी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल बेटी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

CG Accident : बता दें कि भानुप्रतापपुर के पुजारीपारा निवासी सदाराम नेवारा 55 अपनी भतीजी भुनेश्वरी नेवारा 25 वर्ष और बेटी यामिनी नेवारा 24 वर्ष के साथ राजमिस्त्री का काम कर रोज की तरह घर लौट रहे था। तभी संबलपुर मुक्तिधाम के पास पहुंचते ही सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सदाराम नेवारा और भुनेश्वरी नेवारा की मौके पर ही मौत हो गई।

CG Accident : वहीं गंभीर रूप से घायल यामिनी नेवारा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानुप्रतापपुर ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। एसआई केआर दीवान ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया।

CG Accident : हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी चालक की पतासाजी कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire