Breaking News
:

CG Accident : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, पति-पत्नी की मौत, दो बच्चों सहित 5 लोग गंभीर घायल...

CG Accident

हादसा देवरी थाना क्षेत्र के मुजगहन और खमतराई गांव के बीच हुआ।

CG Accident : बालोद। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब ग्राम मनकी के रामायण मंडली के सदस्य अपने कार्यक्रम को खत्म कर गांव लौट रहे थे। हादसा देवरी थाना क्षेत्र के मुजगहन और खमतराई गांव के बीच हुआ।


CG Accident : बता दें कि रामचरित मानसगान कार्यक्रम खत्म करने के बाद स्कॉर्पियो में सवार मंडली के सदस्य अपने गांव मनकी लौट रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में मनकी गांव के निवासी 43 वर्षीय पुरषोत्तम यादव और उनकी 40 वर्षीय पत्नी जानकी यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।


CG Accident : हादसे में दोनों बच्चों हर्ष यादव और वीणा यादव की हालत गंभीर बताई जा रही है। पांच अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us