Begin typing your search above and press enter to search.
CG Accident : तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवारों को रौंदा, दो की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने वाहन को किया आग के हवाले...
पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

CG Accident : बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में बीती रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दाढ़ी थाना क्षेत्र के कठौतिया गांव में तेज रफ्तार माजदा वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद, मृतकों के शव बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो गए।
CG Accident : मृतकों की पहचान ढालचंद साहू (पूर्व सरपंच, कठौतिया) और रामचंद पटेल के रूप में हुई है। दोनों बाइक सवार घटनास्थल पर ही दम तोड़ चुके थे। दुर्घटना से नाराज ग्रामीणों ने माजदा वाहन को आग के हवाले कर दिया, हालांकि वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


