Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Accident : तेज रफ्तार बाइक ट्रक से टकराई, युवती की मौत, युवक घायल...

CG Accident : दुर्ग। जिले के कुम्हारी फ्लाईओव्हर में एक तेज रफ्तार बाइक ट्रक से टकरा गई।

CG Accident : तेज रफ्तार बाइक ट्रक से टकराई, युवती की मौत, युवक घायल...
X
CG Accident : दुर्ग। जिले के कुम्हारी फ्लाईओव्हर में एक तेज रफ्तार बाइक ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार युवती की मौत हो गई। वहीं युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
बता दें कि मृतिका मधु भुआर्य बालोद जिले के ग्राम हाथी गोर्रा की रहने वाली थी। वह दुर्ग के साइंस कॉलेज में बीएससी फर्स्ट इयर की छात्रा थी। वह शासकीय पोस्ट आदिवासी कन्या छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही थी। बताया जाता है कि मधु पढ़ाई करने कॉलेज जा रहा हूं कहते हुए निकली और अपने ब्वॉयफ्रेण्ड के साथ रायपुर घुमने निकल गई।

CG Accident : जब रायपुर से वापस लौट रहे थे, तभी कुम्हारी फ्लाईओव्हर को पार करते समय सामने से जा रहे ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेए 0217 से जा टकराए। जिससे मधु के सिर पर गहरी चोट आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं दुर्गेश के पैर और कंधे पर चोट आई है। बताया जाता है कि दुर्गेश और मधु की दोस्ती इंस्टाग्राम से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद दुर्गेश मधु से मिलने के लिए पहुंचा था। दुर्ग से दोनों रायपुर चले गए। दुर्गेश उसे छोड़ने के लिए दुर्ग वापस आ रहा था, तभी यह हादसा हुआ। मामले में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire