Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
CG Accident : भाई को राखी बांधने जा रही बहन हुई हादसे की शिकार, ट्रक की चपेट में आने से गई जान...
CG Accident : राजनांदगांव। शहर के राष्ट्रीय राजमार्ग पर रेवाडीह चौक में एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई।

CG Accident : राजनांदगांव। शहर के राष्ट्रीय राजमार्ग पर रेवाडीह चौक में एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। बताया जाता है कि महिला रक्षाबंधन के पर्व में अपने भाई को राखी बांधने दुर्ग जा रही थी। तभी यह हादसा हुआ।
CG Accident : बता दें कि मृतिका समरौतिन विश्वकर्मा अपने रिश्ते में लगने वाले भाई हिरेंद्र विश्वकर्मा के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर नया बस स्टैंड जा रही थी। यहां से उसे बस के माध्यम से दुर्ग जाना था, लेकिन इसी बीच शहर के रेवाडीह चौक के समीप पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
CG Accident : वहीं मोटरसाइकिल चला रहा हिरेंद्र विश्वकर्मा दूसरी ओर गिरा जिससे उसके कांधे में चोट लगी वहीं। महिला ट्रक की चपेट में आ गई जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची लालबाग पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं फरार ट्रक चालक की पतासाजी कर रही है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


