CG Accident : स्कार्पियो वाहन और स्कूल बस में हुई भिड़ंत, जनपद अध्यक्ष समेत 5 बच्चे घायल...
हादसे में स्कूल बस में सवार 5 बच्चे भी चोटिल हो गए।

CG Accident : बलरामपुर। वाड्रफनगर क्षेत्र में एक सड़क हादसे में नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष शशि सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह घटना मदनपुर गांव में हुई, जहां शशि सिंह की स्कार्पियो एम्बिशन पब्लिक स्कूल की बस से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में स्कूल बस में सवार 5 बच्चे भी चोटिल हो गए।
CG Accident : बता दें कि शशि सिंह स्कार्पियो में सवार होकर कहीं जा रही थीं, जबकि स्कूल बस बच्चों को घर छोड़ने के लिए जा रही थी। दोनों वाहनों के बीच हुई टक्कर में शशि सिंह के सिर पर गंभीर चोट आई, जबकि बस में सवार बच्चों को भी मामूली चोटें आईं। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
CG Accident : घटना के बाद वाड्रफनगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए स्कार्पियो और स्कूल बस के ड्राइवरों से पूछताछ की है।


