Breaking News
:

CG Accident : शादी से लौटते वक्त स्कार्पियो चालक को आई झपकी, हाईवे पर पलटी स्कॉर्पियो, 6 घायल

CG Accident

प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

CG Accident : जगदलपुर। जगदलपुर में मंगलवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-63 पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। शादी समारोह से लौट रहा एक परिवार हादसे का शिकार हो गया, जब तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना में वाहन सवार 6 लोग घायल हो गए।


जानकारी के मुताबिक नवरंगपुर निवासी एक ही परिवार के सदस्य किरंदुल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी लोग देर रात स्कॉर्पियो वाहन से वापस अपने घर लौट रहे थे। वाहन को दीपक नामक युवक चला रहा था।


बताया जा रहा है कि रात करीब 3 बजे रास्ते में स्कॉर्पियो का एक टायर फट गया था। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को नियंत्रित कर रोका और सभी यात्रियों की मदद से टायर बदलकर यात्रा दोबारा शुरू की गई। लेकिन सुबह करीब 6 बजे मारेंगा के पास चालक को अचानक झपकी आ गई, जिससे वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया और स्कॉर्पियो सड़क किनारे पलट गई।


हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को वाहन से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us