Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Accident : ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार युवती की मौत, एक घायल...

इस हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया है।

CG Accident : ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार युवती की मौत, एक घायल...
X

CG Accident : दुर्ग। जिले भिलाई के कुठेलाभाठा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लक्ष्मी नगर निवासी परिवार को झकझोर कर रख दिया। रूंगटा कॉलेज में एडमिशन की बात करने के बाद अपनी तीसरी बहन से मिलने जा रही सुहानी सिंह 19 वर्ष की एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बहन खुशी सिंह 21 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई। खुशी को प्राथमिक उपचार के बाद एम्स रायपुर रेफर किया गया है। इस हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया है।

बता दें कि सुहानी और खुशी कुरुद स्थित रूंगटा कॉलेज में एडमिशन से संबंधित जानकारी लेने के बाद स्कूटी पर सवार होकर नगपुरा में चल रहे एनसीसी कैंप में अपनी तीसरी बहन से मिलने जा रही थीं। दोपहर करीब 1 बजे कुठेलाभाठा में आईआईटी भिलाई के गेट नंबर 2 के पास एक मोड़ पर तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि सुहानी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि खुशी गंभीर रूप से घायल हो गई।

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत खुशी को श्रीशंकराचार्य मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे एम्स रायपुर रेफर कर दिया। इधर, सुहानी के शव को सुपेला अस्पताल की मर्चुरी में रखा गया, जहां शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire