Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Accident : जीत की खुशी में पंच लेकर जा रहा था पिकनिक, माजदा अनियंत्रित होकर पलटी, दर्जनों घायल...

तेज रफ्तार के कारण वाहन लहराने लगा और तीन बार पलटकर सड़क पर गिर गया।

CG Accident : जीत की खुशी में पंच लेकर जा रहा था पिकनिक, माजदा अनियंत्रित होकर पलटी, दर्जनों घायल...
X

CG Accident : जांजगीर-चांपा। जिले के पेंड्री गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-49 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें 39 लोग घायल हो गए। घायलों में 13 बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। बता दें कि यह हादसा तब हुआ जब ग्राम पकरिया के निवासी पंच चुनाव जीत की खुशी में पड़ोसियों और परिवारजनों के साथ कोरबा जिले के मड़वारानी माता मंदिर दर्शन के लिए पिकनिक पर गए थे।

CG Accident : इस दौरान दो माजदा वाहनों में सवार लोगों को ले जाया जा रहा था। रास्ते में एक वाहन आगे निकल गया, जबकि दूसरा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन चालक पवन वैष्णव ने बताया कि रास्ते में अचानक 4-5 बंदर आ गए, जिन्हें बचाने के लिए उन्हें ब्रेक लगाना पड़ा। तेज रफ्तार के कारण वाहन लहराने लगा और तीन बार पलटकर सड़क पर गिर गया।

CG Accident : इस दौरान वाहन में सवार सभी लोग बुरी तरह घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल प्रशासन ने घायलों के इलाज के लिए तत्काल व्यवस्था की।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire