Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Accident : ग्रामीणों से भरी पिकअप पलटी, 2 महिलाओं की मौत, कई गंभीर, छट्ठी कार्यक्रम से लौट रहे थे सभी

प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना दुर्घटना की वजह मानी जा रही है।

CG Accident : ग्रामीणों से भरी पिकअप पलटी, 2 महिलाओं की मौत, कई गंभीर, छट्ठी कार्यक्रम से लौट रहे थे सभी
X

CG Accident : बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में खुशी का माहौल पलभर में मातम में बदल गया, जब छट्ठी कार्यक्रम से लौट रहे ग्रामीणों की पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह हादसा मंगचुआ थाना क्षेत्र के भंवरमरा गांव स्थित नेताम टोला मोड़ के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, गोटाटोला क्षेत्र के पददेटोला गांव के करीब 20 ग्रामीण पिकअप में सवार होकर खड़बत्तर गांव छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। देर रात लौटते समय अचानक वाहन चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और पिकअप सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना दुर्घटना की वजह मानी जा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire