Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Accident : श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, मासूम बच्ची की मौत, कई घायल...

CG Accident : कवर्धा। जिले के भोरमदेव थाना क्षेत्र के ग्राम हरमो के पास श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।

CG Accident : श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, मासूम बच्ची की मौत, कई घायल...
X
CG Accident : कवर्धा। जिले के भोरमदेव थाना क्षेत्र के ग्राम हरमो के पास श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में पिकअप में दबने से बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 10 से अधिक लोग घायल है। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया है।


CG Accident : बता दें कि पिकअप में 20 से अधिक लोग सवार थे, जो भोरमदेव मंदिर के दर्शन करके सरोधा बांध घूमने जा रहे थे। तभी हरमो गांव के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें एक बच्ची की मौत हो गई और 10 से अधिक लोग घयल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि पिकअप में सवार लोग बेमेतरा जिले के ग्राम किरकी के रहने वाले हैं। घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया है। भोरमदेव थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है।

Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire