Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Accident : यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी, दर्जनों घायल...

हादसे में कई यात्रियों को गंभीर चोटें आईं और कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है।

CG Accident : यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी, दर्जनों घायल...
X

CG Accident : नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में ओरछा मार्ग पर गड़बेंगाल पुल के पास बस्तर ट्रैवल्स कंपनी की एक यात्री बस के पलटने से कई यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

CG Accident : बता दें कि यह बस नारायणपुर से ओरछा की ओर जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों और प्रारंभिक जांच के अनुसार, बस में क्षमता से अधिक सवारी बैठाई गई थीं, जिसके कारण ड्राइवर का नियंत्रण खो गया और बस सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कई यात्रियों को गंभीर चोटें आईं और कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है।

CG Accident : घायलों को नारायणपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। यह हादसा बस्तर ट्रैवल्स कंपनी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। कुछ दिन पहले ही इस कंपनी की एक अन्य बस ने कोंडागांव में ट्रैफिक सिग्नल पर खड़े दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी थी, जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire