Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Accident : दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की भिड़ंत में पति-पत्नी की मौत, तीन छात्र घायल

पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है और घटना की पूरी रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

CG Accident : दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की भिड़ंत में पति-पत्नी की मौत, तीन छात्र घायल
X

CG Accident : कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दीपका थाना क्षेत्र के नोनबिर्रा बॉर्डर चोढा के पास एक भयानक सड़क हादसा हुआ, जिसमें पति-पत्नी की मौत हो गई और तीन स्कूली छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा रविवार को तब हुआ जब दंपति शादी का कार्ड बांटने जा रहे थे और उनकी बाइक की सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से टक्कर हो गई।

CG Accident : बता दें कि ग्राम सिरली निवासी बिरबल पटेल और उनकी पत्नी गौरी पटेल अपने छोटे भाई की शादी का कार्ड देने के लिए ससुराल जा रहे थे। इसी दौरान उनकी हीरो डीलक्स बाइक क्रमांक CG 12 AY 7694 और सामने से आ रही तेज रफ्तार पल्सर बाइक, जिसमें तीन स्कूली छात्र सवार थे, के बीच जोरदार टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, पल्सर बाइक पर सवार छात्र अत्यधिक तेज गति से चल रहे थे। गणतंत्र दिवस की छुट्टी मनाकर लौटते समय उनकी बाइक ने सामने से आ रहे दंपति को चपेट में ले लिया।

CG Accident : सड़क हादसे में सिर पर गंभीर चोटें लगने के कारण बिरबल पटेल और गौरी पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पल्सर बाइक पर सवार तीनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें हाथ और पैर में चोटें आईं। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

CG Accident : घटना की जानकारी मिलने के बाद, दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन की। घायल छात्रों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है और घटना की पूरी रिपोर्ट तैयार की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire