Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Accident : धान से लदा ट्रक कार पर पलटा, दंपति समेत तीन की मौत, बाइपास सर्जरी के बाद लौट रहे थे घर

कार में सवार पति-पत्नी और कैब ड्राइवर की मौत हो गई।

CG Accident : धान से लदा ट्रक कार पर पलटा, दंपति समेत तीन की मौत, बाइपास सर्जरी के बाद लौट रहे थे घर
X

CG Accident : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रविवार रात एक हृदयविदारक सड़क हादसे ने तीन जिंदगियां छीन लीं। विधानसभा थाना क्षेत्र में धान से लदा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर एक कार के ऊपर पलट गया। कार में सवार पति-पत्नी और कैब ड्राइवर की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान बलौदाबाजार निवासी 66 वर्षीय राजकुमार शर्मा और उनकी पत्नी पद्मा शर्मा के रूप में हुई है। कैब चालक का नाम प्रवीण बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, राजकुमार शर्मा का 10 फरवरी से एमएमआई हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था, जहां उनकी सफल बाइपास सर्जरी हुई थी। छुट्टी मिलने के बाद परिवार ने घर तिल्दा लौटने की तैयारी की। बड़े बेटे मनोज शर्मा, जो पुणे में एक मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत हैं, ने ऑनलाइन कैब बुक की थी। जैसे ही कार पुरानी विधानसभा के पास नरदहा क्षेत्र में पहुंची, तभी हादसा हो गया।

ओवरटेक के दौरान टूटा लॉकिंग हुक-

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार स्पीड ब्रेकर के कारण धीमी थी। उसी समय बलौदाबाजार की ओर जा रहा धान से भरा ट्रक ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। झटके से ट्रक का लॉकिंग हुक (पट्टा) टूट गया और ट्रक असंतुलित होकर कार पर पलट गया। ट्रक और धान की बोरियां एक साथ कार पर गिर गईं। कैब चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दंपती गंभीर रूप से घायल होकर कार में फंसे रहे। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज शुरू होने के आधे घंटे के भीतर उनकी भी मौत हो गई।

ट्रक ड्राइवर हिरासत में-

डीएसपी वीरेंद्र चतुर्वेदी ने दोनों घायलों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ट्रक पलौद के धान केंद्र से दोंदे कुटकी जा रहा था। फिलहाल ट्रक चालक को हिरासत में लेकर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire