Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Accident : कार-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत, तीन की हालत गंभीर

हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

CG Accident : कार-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत, तीन की हालत गंभीर
X

CG Accident : जांजगीर-चांपा। जिले के अकलतरा-खटोला मार्ग पर मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक, बाइक पर सवार चार युवक कोटगढ़ गांव से अकलतरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही कार से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर दूर जा गिरे, वहीं कार का अगला हिस्सा भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में बाइक चला रहे बुधराम धीवर समेत डेमन धीवर, भोलू और भूपेंद्र धीवर घायल हो गए। सभी को तत्काल अकलतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने भूपेन्द्र धीवर को मृत घोषित कर दिया। बाकी तीनों घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बिलासपुर रेफर किया गया है।

पुलिस के अनुसार, कार एक महिला चला रही थी, जो ग्रामीण बैंक में मैनेजर बताई जा रही है और बिलासपुर से बलौदा ड्यूटी के लिए जा रही थी। हादसे के बाद पुलिस ने कार को जब्त कर चालक महिला को हिरासत में ले लिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire