Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Accident : ऑल्टो–डीजल टैंकर भिड़ंत में एक और मौत, 3 घायलों का इलाज जारी

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

CG Accident : ऑल्टो–डीजल टैंकर भिड़ंत में एक और मौत, 3 घायलों का इलाज जारी
X

CG Accident : कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-130 पर शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे में मौत का आंकड़ा बढ़ गया है। तानाखार इलाके में ऑल्टो कार और डीजल टैंकर की आमने-सामने भिड़ंत के बाद जहां एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी, वहीं रविवार को इलाज के दौरान एक और घायल ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान तौकीर खान के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार शनिवार को ऑल्टो कार में कुल पांच लोग सवार थे, जो सूरजपुर से कटघोरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ओवरटेक करने के प्रयास में कार सामने से आ रहे डीजल टैंकर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल चार लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया था।

प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर स्थित अपोलो अस्पताल रेफर किया गया। रविवार को इलाज के दौरान तौकीर खान ने दम तोड़ दिया, जबकि अन्य तीन घायलों का उपचार जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक कुछ घायलों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire