Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Accident : नगर पालिका अध्यक्ष की कार पलटी, चालक की मौके पर मौत

इस हादसे में नगर पालिका अध्यक्ष की जान बाल-बाल बच गई।

CG Accident : नगर पालिका अध्यक्ष की कार पलटी, चालक की मौके पर मौत
X

CG Accident : खैरागढ़। खैरागढ़-दुर्ग मार्ग पर आज तड़के एक भीषण सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। खैरागढ़ नगर पालिका अध्यक्ष गिरजानंद चंद्राकर की कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें उनके निजी चालक सुनील सिंह 32 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में नगर पालिका अध्यक्ष की जान बाल-बाल बच गई।

बता दें कि सुनील सिंह 23 मई को अध्यक्ष की भतीजी को रायपुर छोड़ने के लिए महिंद्रा वाहन क्रमांक सीजी 08 एयू 7935 लेकर गए थे। रायपुर में कुम्हारी के पास भारी ट्रैफिक जाम में फंसने पर सुनील ने अध्यक्ष पति नंद चंद्राकर को फोन कर स्थिति बताई। नंद चंद्राकर ने उन्हें जल्दबाजी न करने और जरूरत पड़ने पर गाड़ी रोकने की सलाह दी। जाम खुलने के बाद सुनील देर रात खैरागढ़ के लिए रवाना हुए। शनिवार सुबह करीब 4 बजे, दुर्ग-खैरागढ़ मार्ग पर ग्राम सेवती के पास तेज रफ्तार के कारण सुनील ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिससे कार पलट गई।

हादसा इतना भयानक था कि सुनील की मौके पर ही मौत हो फट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत नगपुरा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद शव को कार से बाहर निकाला और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। सुनील सिंह की पिछले वर्ष ही शादी हुई थी, और इस अचानक हादसे ने उनके परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire