Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Accident : पेट्रोलियम टैंकर से टकराई मोपेड, 3 की मौत, 1 गंभीर घायल...

एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

CG Accident : पेट्रोलियम टैंकर से टकराई मोपेड, 3 की मौत, 1 गंभीर घायल...
X

CG Accident : पेंड्रा। पेंड्रा-बिलासपुर रोड पर एक बार फिर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। यह हादसा पेंड्रा के पटियाला हाउस के पास मेन रोड पर हुआ, जहां एक मोपेड बाइक विपरीत दिशा से आ रहे पेट्रोलियम टैंकर से जा टकराई।

CG Accident : बता दें कि मोपेड बाइक पर दो युवक और दो महिलाएं सवार होकर पेंड्रा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पेंड्रा की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार पेट्रोलियम टैंकर, जो गलत दिशा में चल रहा था, मोपेड से जा टकराया। इस भीषण टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

CG Accident : मृतकों की पहचान कोलबीरा और सोनबचरवार गांव के निवासियों के रूप में की जा रही है। पुलिस मृतकों के परिजनों से संपर्क करने और उनकी पहचान की पुष्टि करने में जुटी है। हादसे की सूचना मिलते ही पेंड्रा पुलिस मौके पर पहुंची और टैंकर चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire