Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Accident : मिक्सर मशीन ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत, बेटा घायल...

पुलिस ने मिक्सर मशीन के ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

CG Accident : मिक्सर मशीन ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत, बेटा घायल...
X

CG Accident : राजनांदगांव। मंगलवार सुबह जिले के चिखली रोड पर एक भीषण सड़क हादसे में बीजेपी पार्षद सुनील साहू की मां लीलाबाई साहू की मौत हो गई, जबकि उनका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना ने स्थानीय समुदाय को झकझोर कर रख दिया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच चिखली-शांतिनगर निवासी लीलाबाई साहू अपने बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर शहर की ओर जा रही थीं। इसी दौरान चिखली रोड पर फ्लाईओवर के पास एक तेज रफ्तार मिक्सर मशीन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में लीलाबाई को गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनके बेटे को भी गंभीर चोटें आईं और उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना की सूचना मिलते ही राजनांदगांव पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद चिखली रोड पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे रास्ता जाम होने की स्थिति बन गई थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए भीड़ को हटाया और यातायात को सुचारू किया। पुलिस ने मिक्सर मशीन के ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire