Begin typing your search above and press enter to search.
CG Accident : कार सवार बदमाशों ने स्कूटी सवार मां-बेटियों को टक्कर मारकर लूटे मोबाइल और गहने, एक की मौत
घटना के बाद, बेटियों ने किसी तरह से घायल मां को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया,

CG Accident : सरगुजा। जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है, जिसमें कार सवार बदमाशों ने स्कूटी सवार मां और उसकी दो बेटियों को टक्कर मार दी। इसके बाद बदमाशों ने महिला के मोबाइल, गहने और पर्स लूटकर फरार हो गए। इस दर्दनाक घटना में मां की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई, जबकि बेटियों की हालत गंभीर है।
CG Accident : बता दें कि स्कूटी में सवार होकर मां और उसकी दो बेटियां अंबिकापुर से दरिमा थाना क्षेत्र के छिंदकालो जा रही थीं। जैसे ही वे दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम करजी नहर पुलिया के पास पहुंचे, कार सवार युवकों ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों गिर पड़ीं। टक्कर के बाद कार से उतरे बदमाशों ने मौके का फायदा उठाते हुए मां और बेटियों से उनके मोबाइल, गहने और पर्स लूट लिए। इसके बाद वे फरार हो गए।
CG Accident : घटना के बाद, बेटियों ने किसी तरह से घायल मां को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इस घटना ने न केवल परिवार को, बल्कि पूरे क्षेत्र को गहरे सदमे में डाल दिया है। घटना के बाद पुलिस ने लूटपाट और हत्या के मामले में जांच शुरू कर दी है और कार सवार बदमाशों की तलाश जारी है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


