Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Accident : लौह अयस्क लदे ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, 50 मीटर तक घसीटने से दो की मौत

इस भीषण हादसे में दोनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।

CG Accident : लौह अयस्क लदे ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, 50 मीटर तक घसीटने से दो की मौत
X

CG Accident : भानुप्रताप्रतपुर। छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर–दल्ली राजहरा मार्ग पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। ग्राम टेकाढ़ोडा (साल्हे) के पास लौह अयस्क से भरे भारी ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद ट्रक उन्हें करीब 50 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। इस भीषण हादसे में दोनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक ग्राम साल्हे के निवासी थे और बाइक से भानुप्रतापपुर की ओर जा रहे थे। अचानक पीछे से आए ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद एक युवक ट्रक के नीचे फंस गया, जबकि दूसरा पिछले चक्कों की चपेट में आ गया। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, ट्रक काफी दूर तक युवकों को घसीटता चला गया, जिससे सड़क पर चीख-पुकार मच गई।

हादसे की सूचना मिलते ही कच्चे पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रक के नीचे फंसी बाइक और शवों को निकालने के लिए जेसीबी मशीन की मदद लेनी पड़ी। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ बैठा। हादसे के चलते लगभग एक घंटे तक मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित रहा।

पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया था, लेकिन कुछ समय बाद उसने खुद कच्चे पुलिस चौकी पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। यह हादसा एक बार फिर भारी वाहनों की लापरवाही और सड़क सुरक्षा की गंभीर अनदेखी को उजागर करता है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire