Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Accident : मासूम बच्ची के सिर से उठा मां का साया, सड़क हादसे में महिला नर्स की मौत, परिजनों ने निगम पर लगाया लापरवाही का आरोप...

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

CG Accident : मासूम बच्ची के सिर से उठा मां का साया, सड़क हादसे में महिला नर्स की मौत, परिजनों ने निगम पर लगाया लापरवाही का आरोप...
X

CG Accident : दुर्ग। शहर के आरटीओ ऑफिस के पास एक सड़क हादसे में जिला अस्पताल में पदस्थ नर्स संध्या यादव की दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों ने इस हादसे का जिम्मेदार दुर्ग निगम प्रशासन को ठहराया है, उनका आरोप है कि सड़क किनारे गड्ढा छोड़ने और सुरक्षा संकेत न लगाने की वजह से यह दुर्घटना घटी।

CG Accident : बता दें कि घटना शनिवार शाम की है, जब संध्या ड्यूटी खत्म कर स्कूटी से घर जा रही थीं। रास्ते में उन्होंने बच्चों के लिए स्वेटर खरीदा था, लेकिन घर पहुंचने पर बच्चों ने रंग पसंद नहीं आने की बात कही। इसके बाद वे घर की नौकरानी के साथ स्वेटर बदलने जा रही थीं। आरटीओ से जेल रोड होते हुए वे लौट रही थीं, तभी दुर्ग आरटीओ ऑफिस के पास पानी की पाइपलाइन के फूटने के बाद निगम ने मरम्मत के बाद गड्ढा खोदकर छोड़ दिया था।

CG Accident : सुरक्षा संकेत न होने के कारण संध्या का स्कूटर फिसल गया, और नौकरानी गड्ढे में गिर गई, जबकि संध्या सड़क की तरफ गिर गई। तभी एक बाइक सवार ने संध्या को कुचल दिया। संध्या को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद से घर में मातम का माहौल है, क्योंकि संध्या की दो मासूम बेटियां अब मां के साया से वंचित हो गई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire