Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Accident : नेशनल हाइवे भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक और कार आपस में भिड़ी, 6 की मौत...

घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

CG Accident : नेशनल हाइवे भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक और कार आपस में भिड़ी, 6 की मौत...
X

CG Accident : महासमुंद। नेशनल हाइवे-353 पर बागबाहरा के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें कार और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

CG Accident : बता दें कि कार क्रमांक सीजी 04 क्यूए 4757 रायपुर से बागबाहरा की ओर जा रही थी, जबकि ट्रक क्रमांक एचआर 56 बी 7341 बागबाहरा से महासमुंद की ओर आ रहा था। इसी दौरान दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में मारे गए लोगों की पहचान राजस्व निरीक्षक ताहर सिंह ठाकुर 52 वर्ष, बिन्देश्वरी ठाकुर 48 वर्ष, वैभवी ठाकुर 19 वर्ष, तृप्ति ठाकुर 32 वर्ष, सरोजनी ठाकुर 37 वर्ष और कार चालक सूरज कंसारी 30 वर्ष के रूप में हुई है।

CG Accident : बताया जा रहा है कि ताहर सिंह ठाकुर रायपुर में अपनी पुत्री से मिलकर बागबाहरा लौट रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे तत्काल महासमुंद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही खल्लारी पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से मृतकों और घायलों को बाहर निकाला।

CG Accident : सभी शवों को बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire