Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Accident : रौनी घाटी में भीषण सड़क हादसा, हाईवा-बस की टक्कर में दर्जनों यात्री घायल

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

CG Accident : रौनी घाटी में भीषण सड़क हादसा, हाईवा-बस की टक्कर में दर्जनों यात्री घायल
X

CG Accident : जशपुर। जिले के बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत रौनी घाटी के पास तेज रफ्तार हाईवा और यात्री बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार दर्जनों यात्री घायल हो गए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यात्री बस बगीचा से कुसमी की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार हाईवा से उसकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के भीतर बैठे यात्रियों को गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही बगीचा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने मार्ग पर यातायात बहाल कर दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire