Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Accident: हाइवा से भिड़ी हाइवा, केबिन में फंसा चालक, रायपुर-अंबिकापुर हाइवे पर लंबा जाम

CG Accident : कोरबा। रायपुर-अंबिकापुर हाइवे पर शुक्रवार सुबह दो हाइवा वाहनों के बीच भिडंत हो गई। छुरी राखड़ लेकर बिलासपुर जा रही हाइवा सड़क किनारे खड़ी दूसरी हाइवा से टकरा गई। हादसे में घायल चालक अनीश पटेल केबिन के अंदर फंस गया

CG Accident: हाइवा से भिड़ी हाइवा, केबिन में फंसा चालक, रायपुर-अंबिकापुर हाइवे पर लंबा जाम
X

CG Accident : कोरबा। रायपुर-अंबिकापुर हाइवे पर शुक्रवार सुबह दो हाइवा वाहनों के बीच भिडंत हो गई। छुरी राखड़ लेकर बिलासपुर जा रही हाइवा सड़क किनारे खड़ी दूसरी हाइवा से टकरा गई। हादसे में घायल चालक अनीश पटेल केबिन के अंदर फंस गया, जिसे गैस कटर की मदद से बाहर निकाला गया।

CG Accident : जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह तकरीबन 5 बजे के राखड़ से लोड ट्रेलर छुरी से बिलासपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान वह सड़क किनारे खड़ी हाइवा से जा भिड़ी। हादसे में ट्रेलर के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन चालक केबिन के भीतर ही फंस गया।कैबिन में फंसे चालक को गैस कटर की मदद से बाहर निकाला गया।

CG Accident : घटना की सूचना पर जिला प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। घटना के बाद से रायपुर-अंबिकापुर हाइवे पर लंबा जाम लग गया है। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगने से वाहनों की आवाजाही रूक​ गई है। फिलहाल मौके पर मौजूद जिला प्रशासन और पुलिस यातायात बहाल करने का प्रयास कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire