Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, नवदंपति की मौत, 2 महीने पहले हुई थी शादी

खुर्सीपार पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है और हादसे की जांच की जा रही है।

CG Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, नवदंपति की मौत, 2 महीने पहले हुई थी शादी
X

CG Accident : दुर्ग। जिले के भिलाई में खुर्सीपार थाना क्षेत्र के अंतर्गत फोरलेन पर पावर हाउस ओवर ब्रिज के पास रविवार रात करीब 10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार नवदंपति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान कोहका निवासी मुकेश कुर्रे 28 वर्ष और उनकी पत्नी कमलेश्वरी कुर्रे 26 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, यह दंपति अपनी मौसी के घर खुर्सीपार में खाना खाकर स्कूटी से अपने घर कोहका लौट रहा था, तभी रायपुर से दुर्ग की ओर जा रहे एक ट्रक ने ओवर ब्रिज नाले के समीप आईटीआई के पास उनकी स्कूटी को पीछे से टक्कर मारकर कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और मोहल्ले के लोग सुपेला मोर्चरी पहुंचे। पुलिस ने बताया कि नवदंपति की शादी मात्र दो महीने पहले ही हुई थी। हादसे ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है। खुर्सीपार पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है और हादसे की जांच की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire