Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार परिवार को मारा टक्कर, नर्स की मौत, पति-बच्चे घायल...

हादसे के बाद मासूम बच्चे का अपनी मां की लाश के पास रोते हुए चीत्कार मौके पर मौजूद हर शख्स के दिल को झकझोर गया।

CG Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार परिवार को मारा टक्कर, नर्स की मौत, पति-बच्चे घायल...
X

CG Accident : बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में सड़क हादसों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला पलारी (Palari) थाना क्षेत्र के ग्राम पहंदा के पास का है, जहां एक अनियंत्रित अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार एक परिवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस दिल दहला देने वाले हादसे में नर्स कुलेश्वर साहू (Nurse Kuleshwar Sahu) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति और बच्चे बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद मासूम बच्चे का अपनी मां की लाश के पास रोते हुए चीत्कार मौके पर मौजूद हर शख्स के दिल को झकझोर गया।

CG Accident : बता दें कि मृतिका कुलेश्वर साहू (Nurse Kuleshwar Sahu) अपने पति और बच्चे के साथ बाइक पर रायपुर से बलौदाबाजार की ओर जा रही थीं। वह बलौदाबाजार के एक निजी नर्सिंग होम (Nursing Home) में काम करती थीं और नए नर्सिंग होम (Nursing Home) के उद्घाटन समारोह के निमंत्रण पत्र लेकर जा रही थीं। हादसे के बाद सड़क पर बिखरे निमंत्रण पत्र इस दुखद कहानी को बयां कर रहे थे।

CG Accident : बताया जा रहा है कि नर्सिंग होम (Nursing Home) का उद्घाटन 31 मार्च को होना था, लेकिन उससे पहले ही यह परिवार एक भयानक त्रासदी का शिकार हो गया। घटना की सूचना पर पलारी (Palari) पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर अज्ञात ट्रक की खोज शुरू कर दी है। इस हादसे से नर्सिंग होम (Nursing Home) में मातम पसर गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire