Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत, किशोर घायल...

पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रेलर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

CG Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत, किशोर घायल...
X

CG Accident : दुर्ग। जिले के भिलाई में हथखोज इंजीनियरिंग पार्क के पास गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में 21 वर्षीय रूपेन्द्र धृतलहरे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका 14 वर्षीय नाबालिग भाई निहाल धृतलहरे गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रेलर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

CG Accident : बता दें कि रूपेन्द्र धृतलहरे अपने चचेरे भाई निहाल के साथ बाइक पर सवार होकर पास की एक कंपनी में परिजन को टिफिन पहुंचाने जा रहे थे। सुबह करीब 8 बजे जब वे हथखोज इंजीनियरिंग पार्क के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रूपेन्द्र बाइक से उछलकर सड़क पर काफी दूर तक घिसटते हुए चले गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। निहाल को गंभीर चोटें आईं और वह सड़क पर तड़पता रहा। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया।

CG Accident : हादसे की सूचना मिलते ही पुरानी भिलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई थी, जिन्होंने पुलिस को तुरंत सूचित किया। पुलिस ने घायल निहाल को तत्काल सुपेला शास्त्री अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दुर्ग जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार, निहाल की हालत अब स्थिर है और वह खतरे से बाहर है। मृतक रूपेन्द्र के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सुपेला शास्त्री अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखा गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire