Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Accident : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, दो सगे भाई सहित तीन की मौत...

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार इस हादसे का मुख्य कारण रही।

CG Accident : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, दो सगे भाई सहित तीन की मौत...
X

CG Accident : महासमुंद। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम शेरा में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार टक्कर में दो सगे भाइयों सहित तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, शेरा गांव निवासी केवल नायक अपने छोटे भाई रामलाल नायक और उनके साथी तीरथ दीवान के साथ देर रात बाइक से गांव लौट रहे थे।

इसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक बाइक से दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार इस हादसे का मुख्य कारण रही।

पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है, और उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire