Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Accident : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, पुत्र की मौत, पिता घायल...

हादसे के बाद सड़क पर जमा भीड़ और वाहनों की लंबी कतार से यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।

CG Accident : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, पुत्र की मौत, पिता घायल...
X

CG Accident : जांजगीर। जिले के पहरिया गांव में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार पिता-पुत्र को कुचल दिया। इस हादसे में पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई।

CG Accident : बलौदा पुलिस के अनुसार, यह हादसा बलौदा थाना क्षेत्र के पहरिया गांव के पास हुआ, जब पिता-पुत्र अपनी मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुत्र की मौके पर ही जान चली गई, जबकि पिता को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

CG Accident : घटना की सूचना मिलते ही बलौदा पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है, जो हादसे के बाद फरार हो गया। प्रारंभिक जांच में ट्रैक्टर की तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। हादसे के बाद सड़क पर जमा भीड़ और वाहनों की लंबी कतार से यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर यातायात व्यवस्था को सुचारू किया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire