Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Accident: तेज रफ्तार SUV ने घर के बाहर खेल रहे 4 साल के बच्चे को मारी टक्कर, मौत

CG Accident: तेज रफ्तार SUV ने घर के बाहर खेल रहे 4 साल के बच्चे को मारी टक्कर, मौत
X

CG Accident: पेंड्रा: पेंड्रा के धनपुर गांव में एक दर्दनाक हादसे में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने घर के बाहर खेल रहे 4 साल के बच्चे को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

CG Accident: दरअसल हादसा उस समय हुआ जब बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था। तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बच्चे को जोरदार टक्कर मारी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। परिजन आनन-फानन में बच्चे को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि बच्चे के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें थीं।

CG Accident: वही घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस फरार ड्राइवर और वाहन की तलाश में जुट गई है। स्थानीय लोगों में इस हादसे को लेकर आक्रोश है, वही पुलिस अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है...


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire