Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Accident : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो तालाब में गिरी, तीन युवकों की डूबकर मौत

सवार छह युवकों में से तीन की डूबने से मौत हो गई, जबकि तीन अन्य को समय रहते बचा लिया गया।

CG Accident : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो तालाब में गिरी, तीन युवकों की डूबकर मौत
X

CG Accident : जगदलपुर। जिले के कालीपुर इलाके में रविवार देर रात रफ्तार, लापरवाही और नशे ने तीन जिंदगियां छीन लीं। क्रिकेट मैच के बाद शराब पार्टी से लौट रहे युवकों की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क से फिसल गई और सीधे तालाब में जा समाई। वाहन में सवार छह युवकों में से तीन की डूबने से मौत हो गई, जबकि तीन अन्य को समय रहते बचा लिया गया।

मृतकों की पहचान भावेश नागे, शेखर नागे और मनीष नेवर के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो की रफ्तार 60-70 किमी प्रति घंटा थी। तेज गति के चलते चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और पल भर में गाड़ी तालाब में समा गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए तालाब में उतरकर रेस्क्यू शुरू किया और दो घायलों को बाहर निकाला।

सूचना मिलते ही परपा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान चलाया। दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और शराब सेवन को हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire